Mahendra Singh dhoni के संन्यास के बाद ट्वीट

Mahendra Singh dhoni

दोस्तों Mahendra Singh dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 में संन्यास की घोषणा अपने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म से किये। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि 7:29 शाम के बाद हमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर समझा जाए यानी 15 अगस्त को दुनिया के महानतम क्रिकेटरों, बल्लेबाजों और कप्तानों में एक रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था उसी समय महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास की घोषणा कर क्रिकेट प्रशंसकों को काफी दुखित कर दिए।

 आप महेंद्रर सिंह धोनी के प्रशंसक हैं तो आपको मालूम होगा कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय मैच की शुरुआत 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ  किए थे। टेस्ट मैचों से उन्होंने 2014 में संयास ले लिय थे परंतु 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच के वनडे और टी20 मैचों से भी रिटायर कर लिए। क्रिकेट प्रशंसकों को अभी भी आईपीएल मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट प्रशंसकों को कुछ राहत भरी खबर है।

Mahendra Singh dhoni ka alvida

बाय बाय

महेंद्र सिंह धोनी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मैच उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था उसके बाद उन्होंने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। उस संघर्ष भरी पारी में उन्होंने प्रयास किया पर उनके रन आउट होने के बाद ही सारी उम्मीदों पर पानी पड़ गया और वह मैच भारत हार गया। जब महेंद्र सिंह धोनी उस मैच में रन आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उनको शायद ही उससे पहले इतना अफसोस कभी हुआ होगा तभी से वे क्रिकेट से अलग रहे शायद वे t20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहते थे परंतु कोरोनावायरस के चलते t20 वर्ल्ड कप टल गया।

सन्यास लेने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपने संन्यास लेने के बारे में पत्र द्वारा बताएं और बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सन्यास की घोषणा कर दिए।

Mahendra Singh dhoni ek gentleman

शेर

उनके सन्यास की खबर मिलते हैं चारों तरफ से यह खबर टेलीविजन और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। चारों तरफ किस महान क्रिकेटर की चर्चा होने लगी।

कुछ ट्विटर पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कुछ नामी लोगों का नाम मैं बताना चाहता हूं जिन्होंने उनके सन्यास लेने के बाद अपनी भाव व्यक्त किए।

सचिन तेंदुलकर-

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में एक और क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने Mahendra Singh dhoni के सन्यास लेने के बाद टि्वटर हैंडल से अपनी प्रक्रिया व्यक्तत करतें हुए कहे कि महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान काफी सराहनीय है। क्रिकेट का भगवान ने यह भी कहा कि 2011 केे विश्व कप जितना मेरेेे जीवन का सबसे अच्छा पलों में एक था। महेंद्र सिंह धोनी और उनकेेे परिवार को उनके दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी।

साक्षी धोनी-

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू जाने वाले पोस्ट लिखी हैं। उन्होंने लिखा है कि आपने जो हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। मुझे आप की उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं उस पर गर्व है। मुझे पता है कि आपका लोकप्रिय क्रिकेट जिसको गुडबाय कहते समय आपने अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए होंगे।

साक्षी ने या अभी दिखा की लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा और क्या किया परंतु आपने लोगों को कैसा महसूस कराया यह लोग कभी नहीं भूलेंगे।

Mahendra Singh dhoni ka Sakshi se achcha relation

पत्नी के साथ

 वीरेंद्र सहवाग-

भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रह चुके वीरेंद्र सहवाग जिनसे दुनिया के सभी गेंदबाज भयभीत रहते थे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने के बाद कहा कि धोनी जैसा ना कोई था ना कोई है और ना कोई दूसरा कोई हो सकता है। क्रिकेट जगत में बहुत से खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे परंतु धोनी जैसा होना असंभव है। उन्होंने यह भी कहा कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमी महेंद्र सिंह धोनी को परिवार  के सदस्य जैसा मानते थे। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने संस्कृत में एक वाक्य भी कहा-ओम फिनीशाय: नमः

इसका अर्थ आप लोग समझ सकते हैं कि उनके इस फिनिश कैरियर को नमस्कार कर रहे हैं वीरेंद्र सहवाग।

रोहित शर्मा-

हिटमैन रोहित शर्मा ने कहे कि Mahendra Singh dhoni को अच्छी टीम बनाने में महारत हासिल था। भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसेेे महान व्यक्तियों में एक बताया। हालांकि उन्होंने यह भी बतायाा कि अब हम भले ही नीली जर्सी  में नहीं देख सकते हैं परंतु पीली जर्सी में जरूर देेख सकते हैं। हम यूएई में होने वाले आईपीएल मैच के उद्घाटन मैच 19 सितंबर को जरूर मिलेंगे।

गौतम गंभीर-

क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को डिसीजन रिव्यू सिस्टम कहना गलत नहीं होगा क्योंकि जब वे रिव्यू लेते थे तो काफी हद तक सही रिव्यू होता था। कुछ लोग तो डीआरएस का फुल फॉर्म धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहते हैं।

Dhoni review system

धोनी रिव्यू सिस्टम

अमित शाह-

भारत के महान राजनीतिज्ञ में  एक अमित शाह जिनको चाणक्य कहा जाता है उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा की धोनी ने क्रिकेट में बेमिसाल योगदान से लाखों लोगों को प्रभावित किया मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हेलीकॉप्टर शॉट दुनिया अब मिस करती रहेगी साथ ही शुभकामनाएं दी।

शिवराज सिंह चौहान-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं है बल्कि छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले करोड़ों नौजवानों का हिम्मत है जिनसे कुछ बड़ा करने की जज्बा हैं।

स्मृति ईरानी-

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महेंद्र सिंह धोनी को जो जादूगर की तरह अपना छाप सब पर छोड़ने के लिए उस जादू के लिए शुक्रिया बोली हैं।

रणदीप हुड्डा-

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया है कि महेंद्र सिंह धोनी आप हमेशा बेस्ट कहलाएंगे, मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद।

महानतम बल्लेबाजों में एक सुनील गावस्कर ने 2011 के फाइनल छक्का को बार-बार देखने की बात कहते हैं। इस तरह करोड़ों प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी को मिस कर रहे हैं। उनकी यादों को लोग भुला नहीं पा रहे हैं।

दोस्तों आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं की धोनी का यह रिटायरमेंट का फैसला क्या सही है अपना विचार जरूर दें।

Mahendra Singh dhoni का यह पोस्ट आप लोगों को अच्छाा लगा तो लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर करें।

One thought on “Mahendra Singh dhoni के संन्यास के बाद ट्वीट

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें